लंदन में खालिस्तानियों का विरोध कर लगया भारतीय झंडा

Published On

खालिस्तानियों पर ब्रिटेन सरकार का एक्शन

लंदन (एजेंसी)। लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तानियों के हमले के बाद एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आई। मंगलवार को सैकड़ों भारतीय नागरिक (सिख भी शामिल) इंडियन हाई कमीशन के बाहर जुटे और भारत के साथ एकजुटता का संदेश दिया। वहीं भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के आॅस्कर विनिंग सॉन्ग जय हो पर झूमते दिखे।

भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने और इमारत की पहली मंजिल से तिरंगा उतारने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिंसक भीड़ को ह्यखालिस्तानह्ण के पीले बैनर लहराते हुए दिखाया गया है और एक व्यक्ति इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से भारतीय ध्वज को उतारता हुआ नजर आ रहा है। कुछ खालिस्तानी समर्थक समूहों द्वारा किये गये हमले में दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गये। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

क्या है मामला

सुरक्षा बलों के अधिकारियों को रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब 13:50 बजे भारतीय उच्चायोग में हमले की सूचना दी गयी थी। उनके आने से पहले ही अधिकतर उपद्रवी फरार हो गये थे। बल के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में खिड़कियों के कांच टूट गये और सुरक्षा कर्मचारियों के दो सदस्यों को मामूली चोटें आयीं, जिन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लंदन के मेयर सादिक खान ने एक ट्वीट में कहा, ह्यमैं भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसा और तोड़-फोड़ की निंदा करता हूं। इस तरह के व्यवहार के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि महानगरीय पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इस घटना को ह्यशर्मनाकह्ण और ह्यपूरी तरह अस्वीकार्यह्ण बताया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts