हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home खेल भारतीय पुरुष ...

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को 4-3 से हराया

    Hockey
    Hockey भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को 4-3 से हराया

    एंटवर्प (एजेंसी)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ 4-3 की शानदार जीत के साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में अभियान का समापन किया। यहां वागेनर स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सुखजीत सिंह ने (21वें, 35वें) मिनट में, अमित रोहिदास ने (36वें) और हरमनप्रीत सिंह ने (59वें) मिनट में गोलकर भारत की जीत सुनिश्चित की और आयरलैंड से 14 अंक आगे आठवें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। बेल्जियम की ओर से आर्थर डी स्लोवर ने (आठवें) मिनट, थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने (34वें) और ह्यूगो लैबोचेरे ने (41वें) मिनट में ने गोल किए। सुखजीत और दिलप्रीत सिंह के लिए यह यादगार मैच था। यह उनके अंतररार्ष्टीय करियर का 100वां था।

    मैच की शुरूआत में बेल्जियम ने आक्रामक प्रदर्शन किया और आर्थर डी स्लोवर ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला उदी। भारत को 20वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन बेल्जियम ने इसे रोक लिया। इसके बाद सुखजीत ने 21वें मिनट में हरमनप्रीत के फ्लिक को गोल में बदला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत के अभिषेक गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन चूक गए। हाफ-टाइम के बाद बेल्जियम ने 34वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन सुखजीत ने जल्द ही जवाबी गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद 36वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया।

    तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम के ह्यूगो लैबुशेरे ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। हालांकि, इसके बाद भारत ने भी गोल किया, लेकिन बेल्जियम के वीडियो रेफरल के बाद इसे रद्द कर दिया गया। अंतिम क्वार्टर में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में गोल में बदला और भारत को 4-3 से जीत दिला दी। सुखजीत सिंह को प्लेयर आॅफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने इस शानदार जीत के बाद कहा, ‘हमने आज अच्छी वापसी की। हमें हर मैच में आत्मविश्वास था। आज हमने अपनी छोटी गलतियों को सुधारा और बहुत कुछ सीखा। अगले संस्करण में हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।