हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    यमन में इंटरनेट सेवा ठप

    साना। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से बंदरगाह शहर अल हुदायदाह में किये गये हवाई हमले के बाद पूरे यमन में इंटरनेट सेवा ठप हो गयी है। नेटब्लॉक्स की यातायात निगरानी सेवा ने यह जानकारी दी है। नेटब्लॉक्स के मुताबिक हवाई हमला दूरसंचार कंपनी की इमारत पर हुआ। उधर, गठबंधन सेना ने पुष्टि की है कि उसने अल हुदायदाह में हवाई हमले किए है। उल्लेखनीय है कि यमन में कई वर्षों से राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी के नेतृत्व में सरकारी बलों और हौती विद्रोहियों के बीच संघर्ष चल रहा है। वहीं मार्च 2015 से सऊदी के नेतृत्व वाला अरब गठबंधन, हादी की सेनाओं के सहयोग से काम कर रहा है और विद्रोहियों के खिलाफ हवाई, जमीन और समुद्री अभियान चला रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here