कैराना। अज्ञात चोरों ने टाइल फैक्ट्री के दफ्तर की खिड़की तोड़कर वहां रखी दो बड़ी बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर लिया। पीड़ित फैक्टी संचालक ने पुलिस को शिकायती-पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सलमान ने पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि कस्बे के खुरगान रोड पर स्थित अपने खेत पर उसने सीमेंटिड टाइल फैक्ट्री लगा रखी है। विगत 31 जनवरी की रात्रि वह अपने घर पर आ गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री के दफ्तर के जंगले को तोड़कर वहां रखी दो बड़ी बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर लिया। चोरों ने उसके दफ्तर के खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए। अगले दिन सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताजा खबर
Punjab News: पंजाब विधानसभा में खैहरा को लेकर हंगामा, सत्तापक्ष माफी पर अड़ा, कांग्रेस का वॉकआउट
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चा...
इमाम गेट चौराहे के नाले पर अवैध कब्जे की शिकायत, कार्रवाई की मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित, पत्रकार एकता और अधिकारों की सुरक्षा पर ज़ोर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
तस्करी के मामले में आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
‘मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर अदा करें ईद-उल-फितर की नमाज’
आगामी ईद-उल-फितर के मद्दे...
हथेलियों पर चलकर स्टेज तक पहुंची दुल्हन, फौजियों ने निभाया पिता का फर्ज
शहीद साथी की बेटी की शादी...
प्रतापनगर क्षेत्र में अवैध खनन से भूमि कटाव का खतरा, विभागीय टीम ने किया निरीक्षण
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...














