हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    जापान ने यूक्रेन से राजनयिकों को वापस बुलाया

    US ,Military, Presence, Important, East Asia, Security, Japan

    टोक्यो। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जापान अपने लगभग सभी दूतावास कर्मचारियों को यूक्रेन से वापस बुलाने का प्रयास कर रहा है तथा जापानी नागरिकों को भी तुरंत यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है। मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कीव में जापानी दूतावास राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने के बाद सिर्फ सीमित सेवाएं ही जारी रखेगी। जापान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि जापान ने यूक्रेन में रहने के लिए खतरे की गंभीर चेतावनी जारी की है और बढ़ते तनाव के बीच अपने नागरिकों से जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है।

    क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय ने यूक्रेन में घटनाओं पर जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक आपातकालीन मुख्यालय का गठन किया है। जापान उन देशों में से एक है, जिन्होंने पिछले हफ्ते से कीव से अपने राजनयिक कर्मचारियों को आंशिक रूप से निकालना शुरू कर दिया है तथा अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने का आह्वान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन से राजनयिक कर्मचारियों का जाना सही है क्योंकि रूसी सैन्य कार्रवाई का जोखिम काफी अधिक है और खतरा काफी नजदीक आ गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here