हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश ‘धन-धन सतगुरू...

    ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ के नारे से गूंजा जहानाबाद

    जहानाबाद (बिहार) । ब्लॉक जहानाबाद की डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने नामचर्चा का आयोजन किया। भंगीदास ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पवित्र नारे के साथ नामचर्चा का आगाज किया और विनती का शब्द गाया। इसके पश्चात विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु जी की महिमा का गुणगान किया। भंगीदास ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई के 139 कार्य कर रही है, जिनमें गरीबों के मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी करवाना, भूखों को खाना खिलाना, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना, नशों और बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना और मरणोपरांत शरीरदान करना अदि शामिल है।

    उन्होंने कहा कि साध-संगत पूज्य गुरु जी पर पूरा दृढ़ विश्वास रखते हुए निरंतर इन्सानियत के भले के काम कर रही है और आगे भी इन कार्यों को और तेजी से किया जाएगा। नामचर्चा के दौरान पवित्र ग्रंथ में से संत-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। इस अवसर पर साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here