हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरू जी...

    पूज्य गुरू जी के लाइव दर्शन के बाद झूमा शाह सतनाम पुरा धाम गंगवा

    Dr. MSG

    सरदाना/अनुज
    गंगवा/हिसार। ब्लॉक हिसार और गंगवा की समूह साध-संगत की ओर से गत दिवस शाह सतनाम पुरा धाम गंगवा में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। पूज्य गुरु जी द्वारा किए गए पावन वचनों को स्क्रीनों के माध्यम से साध-संगत को सुनाए गए।

    साध-संगत ने नाच गाकर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। सेवादारों द्वारा बोले गए भजनों पर साध-संगत झूमकर खुशी मनाई। गुब्बारों व रंगोली बनाकर शाह सतनाम पुरा धाम गंगवा को बहुत अच्छे तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर ब्लॉक गंगवा के सभी समितियों के जिम्मेवार, भाई-बहन व साध-संगत उपस्थित थी।

    इस लाइव में गुरू जी ने दे दिया काल-महाकाल को ठोकवां जवाब

    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। पूज्य गुरू जी ने फरमाया कि अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है। ये कलियुग है बुराई का समय है। कोई भी बुरा कर्म करता है इन्सान, तो यहां पे फलता-फुलता नजर आता है। लेकिन अच्छा कर्म करता है, क्योंकि ये कलियुग है तो काल महाकाल उसे जरूर रोकता है। काल कभी नहीं चाहता कि रूहें, आत्माएं अच्छा कर्म करके ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरू राम में जा विराजे।

    इसलिए वो ऐसी-ऐसी अड़चने अड़ाता है, जिससे अच्छाई करने वाले, अच्छाई पर चलने वाले दुर हो जाए। लेकिन बुलंद हौंसला रखिए, राम का नाम जपते रहिए, अपने विलपावर को ऊंचा रखिए तो आप हर मुश्किलों को पार कर सकते है। कोई भी बुराई आपको नहीं रोक पाएगी, लेकिन आदमी के अंदर जरूर आता है कि मैं तो हमेशा अच्छे करता रहा हूं, मेरे पर बहुत जुल्म हो रहा है, तो ये संचित कर्म भी होते हैं, लेकिन अगर फिर भी आपको लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है तो ये भी हो सकता है, कहते है कि शेर जब दो कदम पीछे हटता है तो वो जम्प मार कर बहुत आगे की मंजिल पा जाता है। तो हो सकता है कि ये बुराई आपको बहुत कुछ सिखा रही हो, ताकि आने वाले समय में आप बहुत आगे निकल जाए।

    तो बुराई के समय में घबराइये नहीं अच्छाई कभी मरा नहीं करती और बुराई कभी आसमां नहीं छुती। बुराई एक दिन जरूर खत्म होती है, और अच्छाई एक दिन जरूर ऊंचाईयों पे जाती है, तो इसलिए टेंशन छोड़िये, ये मत सोचिए मेरे साथ क्यूं हुआ, ये सोचिए कि अगर आप भक्ति कर रहे हैं, राम का नाम ले रहे हैं फिर भी आपके साथ बुरा हो रहा है तो अच्छे के लिए हो रहा है, भगवान कभी भी अपने भक्तों के बुरे के लिए कुछ भी नहीं करते, हमेशा अच्छे के लिए करते हैं, उसकी रजा में रह के देखिए, जरूर मालिक आपको अच्छाई की तरफ लेकर जाएंगे, तरक्की दिलवाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here