हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home कैथल यात्रीगण कृपय...

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! जींद-कुरुक्षेत्र जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें आज से बदले हुए समय पर चलेंगी

    Kaithal News
    Kaithal News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! जींद-कुरुक्षेत्र जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें आज से बदले हुए समय पर चलेंगी

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Jind-Kurukshetra Train Timings: जिले के लिए पिछले कुछ समय में रेलवे संचालन को लेकर कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। हाल ही में 16 सितंबर को उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन कैथल होकर शुरू हुआ था। अब रेलवे विभाग ने जींद-कुरुक्षेत्र मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की समय-सारणी में भी बदलाव किया है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र-नरवाना ट्रैक से होकर गुजरने वाली ट्रेन नंबर 54037 जींद-कुरुक्षेत्र व 54038 कुरुक्षेत्र-जींद ट्रेन का समय करीब एक घंटे देरी से किया है। ऐसे में अब जींद से पैसेंजर ट्रेन सुबह 5:25 बजे और कुरुक्षेत्र से सुबह 9:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अब 6 अक्टूबर यानी आज से नए समय से चलेंगी। Kaithal News

    दरअसल, सुबह के समय एक साथ 4 ट्रेनों के समय 20 मिनट से आधे घंटे तक के अंतराल में पड़ रहे थे। जिसके बाद अब रेलवे ने समय सारणी में बदलाव करने का फैसला किया है। कैथल रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अब सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर कुरुक्षेत्र की ओर जाने के लिए पहुंचेगी। पहले इसका आगमन समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट था, यानी अब यह लगभग एक घंटे देरी से पहुंचेगी। ट्रेन कैथल में दो मिनट का ठहराव करने के बाद आगे बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार, इस परिवर्तन से यात्रियों को सुविधा होगी और यात्रा संचालन अधिक सुगम बनेगा।

    रेलवे ने ट्रेन नंबर 54037-54038 जींद-कुरुक्षेत्र-कुरुक्षेत्र ट्रेन का समय में बदलाव किया है। यह ट्रेन सोमवार से अपने बदले हुए समय पर चलेगी। यह फेरबदल ट्रेनों के संचालन को सुचारू रखने के लिए समय में किया गया है।
    सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर।

    जींद से कुरुक्षेत्र जाने का समय | Kaithal News

    • जींद 5:25 सुबह
    • बरसोला 5:34 सुबह
    • उचाना 5:45 सुबह
    • घासो 5:54 सुबह
    • नरवाना 6:07 सुबह
    • गुरथरी 6:17 सुबह
    • कलायत 6:29 सुबह
    • सजूमा 6:40 सुबह
    • कुतुबपुर 6:49 सुबह
    • कैथल 6:58 सुबह
    • नया कैथल 7:03 सुबह
    • ग्योंग 7:11 सुबह
    • टीक 7:20 सुबह
    • पिहोवा रोड 7:32 सुबह
    • पबनावा 7:38 सुबह
    • पिंडारसी 7:44 सुबह
    • थानेसर सिटी 7:57 सुबह
    • कुरुक्षेत्र 8:50 सुबह

    कुरुक्षेत्र से जींद जाने का समय | Kaithal News

    • कुरूक्षेत्र 9:20 सुबह
    • थानेसर सिटी 9:25 सुबह
    • पिंडारसी 9:37 सुबह
    • पबनावा 9:43 सुबह
    • पिहोवा रोड 9:49 सुबह
    • टीक 9:59 सुबह
    • ग्योंग 10:06 सुबह
    • नया कैथल 10:12 सुबह
    • कैथल 10:18 सुबह
    • कुतुबपुर 10:23 सुबह
    • सजूमा 10:30 सुबह
    • कलायत 10:37 सुबह
    • गुरथरी 10:46 सुबह
    • नरवाना 11:02 सुबह
    • घासो 11:09 सुबह
    • उचाना 11:19 सुबह
    • बरसोला 11:29 सुबह
    • जींद 12:10 दोपहर

    यह भी पढ़ें:– Jodhpur Marwar Mahotsav 2025: जोधपुर में ‘मारवाड़ महोत्सव 2025’ का शुभारंभ, दिखी लोक संस्कृति की झलक