हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    JJS Exhibitors Meet-2025: जयपुर में हुआ जेजेएस एग्जीबिटर्स – 2025 का आयोजन, 27 एग्जीबिटर्स सम्मानित

    Jaipur News
    Jaipur Jewellery Show

    JJS Exhibitors Meet-2025: जयपुर। जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) 2025 के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में एग्जीबिटर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ज्वैलर्स उपस्थित रहे और आगामी शो को लेकर काफी उत्साहित दिखे। मीट में 350 से अधिक एग्जीबिटर्स ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जेजेएस की थीम ‘कलर्ड जेमस्टोन्स’ है। इस मेगा ज्वैलरी शो का 21वां वर्ष इस बार 19 से 22 दिसंबर तक सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला है। Jaipur News

    जेजेएस के मानद सचिव, राजीव जैन ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रम का नए लेआउट और साथ ही एग्जीबिटर्स और विजिटर्स को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जैन ने जेजेएस की उल्लेखनीय यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि शो ने 67 बूथों से शुरू होकर आज 1225 बूथों का आकार ले लिया है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जेजेएस में इस वर्ष 700 से अधिक एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं, वहीं पिंक क्लब में बी2बी इंटरेक्शन के लिए 74 बूथ होंगे।

    इसके अतिरिक्त, जयपुर ज्वैलरी डिजाइन फेस्टिवल (जेजेडीएफ) के अंतर्गत 67 बूथ्स होंगे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि जेजेएस का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका, इंक. (जीआईए) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रीतेश पटेल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ज्वैलर्स को जेजेएस के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न शहरों में रोड शो भी आयोजित किए जा रहे हैं। Jaipur News

    ”शो में भाग लेने के लिए एग्जीबिटर्स के बीच जबरदस्त उत्साह”

    इससे पूर्व जेजेएस के वाईस चेयरमैन, दिनेश खटोरिया ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि दिसंबर शो में भाग लेने के लिए एग्जीबिटर्स के बीच जबरदस्त उत्साह है। जेजेएस ने अपनी इस लंबी यात्रा में उल्लेखनीय ऊंचाईयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जेजेएस की निरंतर सफलता सभी एग्जीबिटर्स, विजिटर्स, विक्रेताओं और जेजेएस आयोजन समिति के सहयोग और प्रयासों का परिणाम है, जिसके कारण यह आयोजन हर साल “बिगर एंड बैटर” होता जा रहा है।

    इस अवसर पर जेजेएस के प्रवक्ता, अजय काला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एग्जीबिटर्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जेजेएस ब्रांड की लोकप्रियता के कारण, रिपीट एग्जीबिटर्स बड़ी संख्या में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के ज्वैलर्स और ग्राहक दिसंबर शो का इंतजार कर रहे हैं। काला ने इस पर प्रकाश डाला कि देश के सबसे बड़े बीटूबी और बीटूसी ज्वैलरी शो में शुमार जेजेएस में इस वर्ष 45,000 से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान जेजेएस के साथ शुरुआती वर्षों से जुड़े और निरंतर भागीदारी करने वाले 27 एग्जीबिटर्स को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके बाद, एग्जीबिटर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। Jaipur News