हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान न्यायिक अधिका...

    न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग

    Hanumangarh News
    न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग

    जिला न्यायालय परिसर में विशेष योग सत्र कार्यक्रम आयोजित

    हनुमानगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) तनवीर चौधरी की अध्यक्षता में हार्ट फुलनेस संस्थान के समन्वय से विशेष योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी अग्रवाल ने योग सत्र में योग मुद्राएं करवाईं। हार्ट फुलनेस संस्थान से मदनलाल अरोड़ा की ओर से ध्यान सत्र आयोजित किया गया। Hanumangarh News

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बताते हुए उन्हें प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इसके बाद जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की ओर से पौधारोपण भी किया गया।

    योगा सत्र में पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश अशोक कुमार टाक, एनडीपीएस प्रकरण विशिष्ट न्यायाधीश पृथ्वीपाल सिंह, पोक्सो प्रकरण विशिष्ट न्यायाधीश दीपक कुमार, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो दीपिका पाराशर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविप्रकाश बाकोलिया, प्रधान मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, किशोर न्याय बोर्ड व प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। Hanumangarh News

    टाइम्स पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा ‘योग करें, निरोग रहें’ का संदेश