हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Haryana Roadw...

    Haryana Roadways News: हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन 4 रूटों पर दौड़ेंगी AC बसें, कर सकेंगे आरामदायक सफर

    Haryana Roadways News
    Haryana Roadways News: हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन 4 रूटों पर दौड़ेंगी AC बसें, कर सकेंगे आरामदायक सफर

    Haryana Roadways News:  सच कहूँ /कुलदीप नैन। कैथल गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से कैथल डिपो के बेड़े में 6 नई एसी बसों को शामिल किया गया है। कुल 10 बसे शामिल की गयी | आगामी दो से तीन दिन में बाकि बसे भी आ जाएगी | इन बसों को मुख्यतः हिसार–चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। यात्रियों की मांग और गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ये सभी बसें आइसर कंपनी की है और यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देंगी। इन बसों का निर्माण मिनी बसें बनाने वाली वोल्वो आइसर (वी) कंपनी इंदौर स्थित प्लांट में किया गया है।

    Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपये इस तारीख से महिलाओं को मिलेंगे?

    यह पहली बार होगा जब वोल्वो बसों के बाद रोडवेज के बेड़े में नियमित रूप से एसी बसें शामिल की जा रही हैं। किराया सामान्य बसों की तुलना में थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन किफायती और सुविधाजनक होगा। बता दे कि वर्ष 2014 में कैथल डिपो में वोल्वो बसें शामिल की गई थीं, लेकिन उनकी मरम्मत लागत अधिक होने के कारण वे ज्यादा समय तक संचालन में नहीं रह सकीं। इससे सबक लेते हुए अब कम लागत में अधिक सुविधा देने वाली एसी बसें शामिल की जा रही हैं।

    नई बसे आने से यात्रियों ने ली राहत की साँस | Haryana Roadways News

    कैथल डिपो में पिछले कई महीनो से एनसीआर क्षेत्रो से पुरानी बसे भेजी जा रही थी जिस कारण यात्र्यियो और कर्मचारियों में रोष था | अब कई महीनो बाद डिपो में नई बसे आने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है | इन बसों में दोनों साइड दो दो सीट दी गयी है | सभी सीट के साथ चार्जिंग पॉइंट दिए गये है | हर सीट के साथ म्यूजिक सिस्टम भी दिया गया है | इसमें सेंसर सिस्टम भी लगे हुए, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी | |

    6 एसी बसे आने से यात्रियों को होगा फायदा : यातायात प्रबंधक

    सरकार के आदेशों पर परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए कैथल डिपो में 6 नई एसी बसों का आगमन हुआ है | ये सभी बसे दिल्ली चंडीगढ़ हिसार वाले लम्बे रूटों पर चलेगी | नई एसी बसों के आने से इस गर्मी में यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
    -वीरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो