हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश #SadiNitDiwal...

    #SadiNitDiwali जानें, कैसे सोशल मीडिया पर धमाल मचा है

    msg

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ‘साडी नित दिवाली’ इस वक्त यह भजन डेरा सच्चा सौदा के (Latest Punjabi Song) हर श्रद्धालु की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इसकी बानगी यह है कि यूटयूब पर यह भजन 90 लाख के करीब लोगों द्वारा अब सुना जा चुका है। क्या बुजुर्ग, क्या नौजवान, क्या महिला क्या पुरुष हर कोई इस भजन को गुनगुना रहा है। लोगों का मानना है कि यह भजन नहीं एक तोहफा है जो पूज्य गुरू जी ने तमाम सत्संगियों और समाज में साफ-सुथरी सोच रखने वाले लोग हैं, उन्हें दिया है। वहीं बात इसके म्यूजिक की करें तो क्या कहने। कानों को बेहद सुकून देने वाला म्यूजिक इस गाने को चार चांद लगा रहा है।

    फिल्मों में भी धर्म के प्रति गलत नजरिया दिखाया जाता है: पूज्य गुरु जी

    पूज्य गुरु जी ने स्वयं लिखा, गाया..

    हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडू, गुजरात, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, दुबई और कुवैत सहित कई देशों में इस भजन पर नाचती साध-संगत की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब नजर आई। आपको बता दें कि इस भजन को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने स्वयं लिखा, गाया व संगीतबद्ध करने के साथ-साथ वीडियो निर्माण भी करवाया है।

    गाड़ियों में लगातार बज रहा भजन Latest Punjabi Song

    वहीं देश-विदेश में रहने वाले कई लोगों ने भजन पर कमेंट्स में कहा कि भजन इतना प्यारा लगा है कि वे लगातार अपनी गाड़ियों-घरों और दफ्तरों में इसे सुन रहे हैं और उनके बच्चे भी लगातार इसी भजन को सुन रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here