हमसे जुड़े

Follow us

33.9 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान झगड़ा छुड़ाने आ...

    झगड़ा छुड़ाने आई युवती पर हमला, सिर दीवार में मारकर किया गंभीर घायल

    Hanumangarh News
    Sanketik Photo

    हनुमानगढ़। टाउन क्षेत्र की जयप्रकाश कॉलोनी में झगड़ा छुड़ाने आई एक युवती पर कथित रूप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 46, जयप्रकाश कॉलोनी निवासी उमेश दास (50) पुत्र जीवछ दास ने हनुमानगढ़ टाउन थाना में लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सीता 4 मार्च को अपराह्न करीब 3 बजे गली में शोर सुनकर बाहर आई। उस समय जितेंद्र और माना के बीच झगड़ा हो रहा था। Hanumangarh News

    परिजनों के अनुसार सीता ने दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव कर झगड़ा छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि शंकर, गब्बर, सुनीता और देवेंद्र ने मिलकर युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गब्बर ने युवती को पकड़कर उसका सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायल युवती को राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे श्रीगंगानगर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कमलजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की आगे की जांच जारी है। Hanumangarh News