हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तरबूज कारोबार...

    तरबूज कारोबारी को नकाबपोश लुटेरों ने कृपाण से हमला कर लूटा

    Abohar News
    घायल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल।

    हजारों की नगदी छीनकर हुए फरार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नई आबादी निवासी और तरबूज (Watermelon) का कारोबार करने वाले युवक को आज सीतो रोड पर कुछ नकाबपोश लुटेरों ने कृपाण से हमला कर उसके पास मौजूद हजारों रुपए की नगदी छीन ली और फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री भुल्लर करेंगे नेत्रदान

    उपचाराधीन 25 वर्षीय पारस कुमार पुत्र विपन निवासी नई आबादी गली नंबर 10 ने बताया कि आज अलसुबह करीब 5 बजे वह सीतो रोड़ (Sito Road) से पैदल आ रहा था तो इसी दौरान वहां पर खड़े तीन नकाबपोश युवकों ने उसे कृपाण दिखाते हुए उससे नगदी देने की मांग की जब उसने मना किया तो उक्त हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया जिससे उसके बाजू पर कृपाण लगने से वह लहुलुहान हो गया और हमलावर उसके पास मौजूद 25 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने अन्य लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया और घटना की सूचना पुुलिस को दी।

    इधर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जाच कर रहे हैं और उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। शीघ्र ही आरोपियों का पता लगाकर उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here