हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महाराष्ट्र की...

    महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त का कोरोना संक्रमण से निधन

    Neela Satyanarayanan

    मुंबई। काेरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित महाराष्ट्र की पहली चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण (सेवानिवृत्त) का गुरुवार को यहां सेवन हिल्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थी। सत्यनारायण वर्ष 1972 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थी। उन्हें सख्त और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान महाराष्ट्र में शीर्ष पदों जैसे सचिव, प्रधान सचिव के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर सेवा दी थी। सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी ने मराठी में कई पुस्तकें लिखी।

    Coronavirus in Assam

    फिल्म ‘जजमेंट’ उनके उपन्यास रोउन्न पर आधारित थी, यह एक हत्या पर आधारित कहानी है जिसे एक आईएएस अधिकारी ने अंजाम दिया और उसका बच्चा इस मामले का मुख्य गवाह है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।