हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दामाद ने की स...

    दामाद ने की ससुर से मारपीट, 7 महीने की बच्ची लेकर फरार

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सीडफार्म निवासी एक व्यक्ति अपने दामाद की कार की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल (Injured) हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए उपचाराधीन रंजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर कपूरथला में विवाहित है जिसके अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। Abohar News

    इसी लिए उसकी बेटी अपनी 7 माह की बेटी रिपनकौर को अपने साथ लेकर मेरे पास रहने के लिए आ गई। उसने बताया कि आज उसका दामाद सहित दो अन्य लोग अपनी कार पर सवार होकर उसके पास आए तो झगड़े के बारे में बातचीत करते हुए मनप्रीत कौर को अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। लेकिन मारपीट का आरोप लगाते हुए मनप्रीत कौर ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। Abohar News

    इस दौरान उसका दामाद परविंद्र सिंह ने उसकी 7 माह की दोहती को जबरन छीन लिया और कार में बैठकर भागने लगा। इस पर जब उसने कार का पीछा करते हुए दोहती को वापिस देने की मांग की तो उसके दामाद ने तेज कार से टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं पुलिस को लिखित में सूचना दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here