हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रेन की चपेट...

    ट्रेन की चपेट में आया युवक

    Man, Hit, Train, Death, Inquiry, Police, Rajasthan

    हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर थाना इलाके में मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा काला बड़ की ढाणी के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हुलिए से मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार अलसुबह करीब चार बजे किसी ने सूचना दी कि काला बड़ की ढाणी के पास पटरियों पर शव पड़ा हुआ है।

    मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया। मृतक की उम्र 35 से चालीस साल है। पुलिस हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।