हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मनिका श्योकंद...

    मनिका श्योकंद बनीं हरियाणा की जल संरक्षण अभियान की गुडविल अम्बेसडर

    Manika Shyokand sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद को हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण अभियान का गुडविल अम्बेसडर नियुक्त किया है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में सुश्री श्योकंद को इस सम्बंध में नियुक्ति पत्र और एग्रीमेंट सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना समय की मांग है। जल के बिना जीवन सम्भव नहीं है। जैसे समय को कीमती माना जाता है उसी तरह जल भी बेहद कीमती है। उन्होंने मनिका को इस अभियान के लिए आगे आने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने मनिका को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

    सुश्री श्योकंद हरियाणा के जींद जिले के उचाना की मूल निवासी हैं और उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। सुश्री श्योकंद ने कहा, ‘मुझे जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया जाना, मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं हमेशा से पर्यावरण संरक्षण की समर्थक रही हूं। हरियाणा सरकार ने मुझे जल संरक्षण अभियान के लिए नियुक्त किया, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसान की बेटी हूं और जल संरक्षण के महत्व को समझती हूँ। वह हरियाणा सरकार की जल संरक्षण की योजनाओं से बेहद प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री की अन्य विरासतों की तरह जल को भी एक विरासत के रूप में मानने की सोच ने मुझे बेहद प्रभावित किया है। सरकार की इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने इस नेक काम मे सहयोग करने के लिए एम्बेसडर के रूप में काम करने का ऑफर दिया था। इस अवसर पर मनिका के माता-पिता भी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।