हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब  मानसा में फि...

     मानसा में फिर चली गोलियां, 6 साल के बच्चे की मौत

    Mansa-News

    सच कहूँ/सुखजीत मान
    मानसा। मानसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात एक बार फिर से गोलियां चली हैं जिसमें 6 साल के बच्चे की जान चली गई है। घटना वीरवार देर रात की है। पिता और बहन का हाथ थाम कर चल रहे 6 साल के बच्चे को दो बुलेट सवारों ने गोलियां मार दीं।

    मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह नामक नौजवान बाइक पर बेटा-बेटी को लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच बुलेट सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जो उसके बेटे उदयवीर को लग गई। इस घटना में बेटा गंभीर घायल हो गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर जांच कर रही है। घटना मानसा के गांव कोटली कलां की है। पिता जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने 6 साल के बेटे उदयवीर सिंह और बेटी के साथ गांव की सड़क पर जा रहे थे। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

    उक्त घटना की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता जसप्रीत सिंह ने बताया कि अमृत का भाई सेवक सिंह जो कि उसके चाचा सतनाम सिंह के घर मजदूरी पर रखा हुआ है। सतनाम सिंह की मौत हो चुकी है। इस घटना को उस अमृत सिंह और चन्नी द्वारा इसलिए अंजाम दिया गया क्योंकि अमृत सिंह का भाई सेवक सिंह नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकतें करता था। वह इसका विरोध करता था। इसी रंजिश के तहत उस पर फायर किया गया जो उसके पुत्र को लग गया। पुलिस ने अमृत सिंह, उसके भाई सेवक सिंह और चन्नी पुत्र जंटा आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here