हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब घरेलू विवाद म...

    घरेलू विवाद में मामा ने भांजों को किया घायल

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव गिदड़ांवाली में दो भांजों को उनके ही एक मामा ने प्लाट के विवाद में सिर पर कस्सी से हमला कर घायल (Injured) कर दिया जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन निम्मा पुत्र राजू आयु करीब 18 साल वासी केसरीसिंह पुरा राजस्थान ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सोनू पुत्र बंता सिह के साथ अपनी नानी के भोग में शामिल होने के लिए यहां आया था।

    निम्मा ने बताया कि उसके मामा काका सिंह व दूसरे मामा में नानी के प्लाट को लेकर झगड़ा था क्योंकि उसकी नानी ने अपने मरने से पहले उक्त प्लाट काका सिंह के नाम पर किया था। भोग वाले दिन ही उसके दूसरे मामा ने काका से प्लाट को लेकर झगड़ा किया। जब वह उनके बीच बचाव मे गया तो झगड़ा कर रहे मामा ने उसके सिर पर कस्सी से हमला कर दिया। वहीं जब बीच बचाव में उसका चचेरा भाई सोनू आया तो उस पर कस्सी से हमला किया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कैद-ए-बामुशक्कत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here