हमसे जुड़े

Follow us

25.5 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश मोदी की नैया ...

    मोदी की नैया डूब रही है, संघ ने भी उन्हें समर्थन देना बंद किया: मायावती

    Agricultural Law

    मायावती ने कहा- स्वयंसेवक चुनाव में सक्रिय नहीं दिख रहे

    • भाजपा की वादाखिलाफी से संघ और जनता में नाराजगी- बसपा सुप्रीमो

    नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह चुनाव हार रहे हैं, उनकी नैया डूब रही है। बसपा (मोदी की नैया डूब रही है संघ ने भी उन्हें समर्थन देना बंद किया मायावती) सुप्रीमो ने कहा कि संघ ने भी मोदी को समर्थन देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, “संघ का समर्थन ना मिलने से मोदी हताश हैं। इसका जीता-जागता प्रमाण है कि संघ ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। चुनाव में जनता से किए वादे और जनआकांक्षाएं पूरी नहीं होते देख स्वयंसेवक चुनाव में सक्रिय नहीं दिख रहे।”

    मायावती ने यह भी कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी से संघ और जनता में नाराजगी है और हार के डर से भाजपा बौखला गई है। बसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। देश को साफ छवि का प्रधानमंत्री चाहिए। मायावती ने चुनाव आयोग से रोड शो का खर्च प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ने की भी मांग की।