हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 1.14 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित, 5.33 लाख कालकवलित

    Death toll from corona virus in Brazil crosses 57000

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का कहर दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है और दुनिया भर में इसके संक्रमितों की संख्या 1.14 करोड़ से अधिक हो गई है जबकि 5.33 लाख से ज्यादा लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,14,19,529 हो गयी है जबकि 5,33,780 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।

    संक्रमण से अब तक 6,80,283 लोग प्रभावित | Coronavirus

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,248 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,97,413 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 425 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,693 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,53,287 सक्रिय मामले हैं और अब तक 4,24,433 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 28,88,585 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,29,946 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 16,03,055 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 64,867 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Coronavirus

    रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 6,80,283 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,145 लोगों ने जान गंवाई है। पेरु में लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में पांचे नम्बर पर पहुंच गया है वहां संक्रमितों की संख्या 3,02,718 हो गई तथा 10,589 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले में चिली विश्व में छठे स्थान पर आ गया हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।