हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मेरी फसल-मेरा...

    मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल दो दिन रहेगा बंद

    My Harvest-Mera Byora Portal sachkahoon

    नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल (My Harvest-Mera Byora Portal)को एनआईसी से रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में 17 व 18 जनवरी को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल बंद रहेगा। इसके बाद 19 जनवरी से दोबारा से यह लगातार काम करेगा। किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करवाने के लिए सरकार ने 31 जनवरी तक का समय दिया है। महेंद्रगढ़ उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर फैसला लिया गया है कि इस पोर्टल को और अधिक गतिशील तथा बेहतर बनाने के लिए इसे रेलटेल क्लाउड सर्वर पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। इस दौरान 2 दिन के लिए मेरी फसल मेरा-ब्यौरा पोर्टल बंद रहेगा।

    इस तरह करें पंजीकरण

    कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को पोर्टल खुलने के बाद किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं। इसके अलावा किसान ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। किसान इनमें से किसी भी माध्यम से अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं। पंजीकृत करवाते समय किसान अपने पास मोबाइल जरूर रखें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here