हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More

    ‘पूज्य गुरु जी पर हमारा ‘अटूट विश्वास’ कोई नहीं तोड़ सकता’

    शाह सतनाम जी सुखचैनपुर धाम, बुदनी में
    साध-संगत ने गाया रामनाम

    बुदनी (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी सुखचैनपुर धाम, बुदनी (मध्यप्रदेश) में आयोजित नामचर्चा के दौरान बढ़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत कर सतगुरु का गुणगान किया। इससे पूर्व नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा में जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है।

    जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है। आज भी हम पूज्य गुरु जी के अडोल आशिक हैं और हमारा दृढ़ विश्चास सदा अपने गुरु जी के प्रति बना रहेगा। साध-संगत अब दोगुनी रफ्तार के साथ मानवता भलाई के कार्य करेगी। इस अवसर पर साध-संगत ने एक स्वर में पावन नारा लगाते हुए कहा कि उन्हें पूज्य गुरु जी पर पहले भी अटूट विश्वास था और अब पहले से भी ज्यादा अटूट विश्वास है। हमारे विश्वास को कोई नहीं तोड़ सकता। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने 135 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।