हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Naamcharcha: हजारों ने दी जीएसएम सेवादार सरदारा इन्सां को नामचर्चा कर श्रद्धांजलि..

    Jakhal News
    Jakhal News: हजारों ने दी जीएसएम सेवादार सरदारा इन्सां को नामचर्चा कर श्रद्धांजलि..

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जो इन्सान मानवता की सेवा में अपना तन-मन-धन लगाकर हमेशा अग्रणी रहता है। वह इन्सान प्रभु मालिक की आंखों का तारा होता ही है बल्कि साध-संगत के लिए उसके साथ-साथ उस जीव का पूरा परिवार भी सिर का ताज बन जाता है। उपरोक्त शब्द हरियाणा 45 मेम्बरी कमेटी के सदस्य सतपाल इन्सां टोहाना ने कही। वे आज ब्लॉक जाखल के गांव सिधानी में डेरा सच्चा सौदा में सत ब्रह्मचारी सेवादार रहे प्रेमी सरदारा इन्सां को श्रद्धांजलि देने के लिए नामचर्चा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। Jakhal News

    85 मेंबर सतपाल इन्सां ने कहा कि भाई सरदारा इन्सां डेरा सच्चा सौदा का एक अहम सेवादार के रूप में जाना जाता रहा है। जिसने जीते जी तो अपना पूरा जीवन डेरा सच्चा सौदा की रहनुमाई में चलाए जा रहे 168 मानवता भलाई कार्यो में लगाए रखा जो हमारे लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे। वहीं 85 मेंबर सुरेश टोहाना ने कहा कि ऐसे सेवादार को धन्य धन्य ही कहा जा सकता है। जाखल ब्लाक की साध संगत सरदारा इन्सां जी के परीवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होने उपस्थित जनों को आह्वावान करते हुए कहा कि हम सब अपने अंदर छुपी बुराईयों को त्यागकर प्रभु भक्ति में लीन रहते हुए प्रेमी सरदारा राम इन्सां की तरह मानवता भलाई कार्यो में आगे रहे। यही हम सभी के लिए विछुड़ी हुई रूह की सच्ची श्रद्धाजंली होगी। Jakhal News

    नामचर्चा का संचालन ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र इन्सां ने किया। व समुह साध-सगंत ने सत ब्रह्मचारी सेवादार सरदारा इन्सां को सच्ची हमदर्दी दिखाते हुए मालिक के चरणों में 10 मिन्ट का सुमरिन कर उसकी आत्मिक शांती की कामना की। गौरतलब है कि गांव सिधानी निवासी सरदारा इन्सांं डेरा सच्चा सौदा में जीएसएम सेवादार रहे और पिछले दिनों अचानक इस नाशवान शरीर का परित्याग कर परम पिता की गोद में सच्चखण्ड जा विराजे है। सो आज उनकी अंतिम अरदास के अवसर पर उनके निवास स्थान पर नामचर्चा का आयोजन किया गया। और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए प्रभु सिमरन किया गया।

    कौन कौन रहे उपस्थित | Jakhal News

    इस अवसर पर 85 मेंबर सतपाल टोहाना, सुरेश टोहाना, हरदेव कुमार गोयल, विजय कुमार, 85 मेंबर देव सिंह चांदपुरा, सोनू कुमार सिंगला, राजीव मेहता, पूर्व सरपंच बीकर सिंह, प्रेमी सेवक महेन्द्र कुमार इन्सां, अमरीक गुर्जर, सुरजभान सिंगला, चंद सिंह, संदीप कुमार लाडी, पप्पी इन्सां, मंजीत सिंह इन्सां, जोगिंद्र साधनवास, अजायब सिंह करंडी सहित सभी धर्मो से सम्बधित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    जन्म और माता पिता, गुरुमंत्र की प्राप्ति

    डेरा सच्चा सौदा में लगभग 32 वर्ष सत बह्मचारी सेवादार रहे सरदारा इन्सां का जन्म 6 अप्रैल 1953 को गुरदेव सिंह के घर माता भानो कौर के घर हुआ। माता जी के घर महेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, पोला सिंह, सरदारा सिंह इन्सां, जेठू सिंह, लीला सिंह 6 पुत्र थे , जिनमें सरदारा इन्सां 4वें नंबर पर थे। सरदारा इन्सां बचपन से ही प्रभु भक्ति में लगे रहे। और छोटी ही उम्र में अपने माता-पिता के साथ डेरा सच्चा सौदा सत्संगम जाने लगे, उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से गुरुमंत्र प्राप्त किया। Jakhal News

    और डेरा सच्चा सौदा में होने वाली मासिक सत्संग पर सेवा में जाने लगे। कहीं भी सत्संग होता वह झूठे बर्तन उठाने की सेवा में लग जाते। समय बीतता गया पूज्य हजूर पिता संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा 1993 में बनवाई गई शाही कैंटीन की सेवा में प्रेमी सरदारा इन्सां जी भी पक्की समिति में जाने लगे। और लगभग 2001 में सरदारा राम इन्सां जी डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में बतौर सत ब्रह्मचारी सेवादार (जीएसएम) का प्रसाद लेकर दिन रात सेवा में रहते हुए प्रभु भक्ति में तल्लीन हो गए।

    21 वर्ष रहे हिमाचल 8 वर्ष सिरसा

    प्रेमी सरदारा राम इन्सां के छोटे भाई लीला सिंह, जेठू राम और भतीजा गांव के पूर्व सरपंच बीकर सिंह इन्सां ने बताया कि सरदारा इन्सां जी ने बचपन से ही बाल ब्रह्मचर्य का पालन किया, और 2001 पूज्य गुरु जी की पावन रहनुमाई में सत ब्रह्मचारी सेवादार (जीएसएम) बनकर 21 वर्ष तक हिमाचल प्रदेश स्थित डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र चचियां नगरी (पालमपुर) में रहकर सेवा करते रहे।

    उसके बाद 2017 से डेरा सच्चा सौदा शाह मस्ताना जी धाम सिरसा में सेवा करते रहे। उन्होंने बताया कि हम परिवार वाले जब भी कभी उनसे मिलने जाते तो वह यही शिक्षा देते की सेवा और सिमरन करो। उनका पूरा जीवन मानवता की सेवा को समर्पित रहा।

    सतगुरु से ओड निभाना | Jakhal News

    ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र इन्सां, गांव प्रेमी सेवक महेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच बीकर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सरदारा इन्सां पिछले दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। और 17 जून को मालिक के चरणों में ओड़ निभाते हुए अनामी देश में जा समाए। उनका संस्कार सच पेट्रोल पंप के समीप समशान घाट में किया गया। सरदारा इन्सां की अंतिम विदाई में डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन, जीएसएम सेवादार भाई बहन और लगभग सभी राज्यों के 85 मेंबर मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:–  Chandrayaan Moon Mission: इसरो ने दुनिया को फिर चौंकाया और चांद पर की ये खोज….