National Conference on e-Governance

'विकसित भारत@2047' की संकल्पना को साकार करने का माध्यम बन रहे हैं प्रदेश के तकनीकी नवाचार

29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित हुए प्लेनरी सत्र-5 में 'सिटिजन सेंट्रिक गवर्नेंस: इन्क्लुसिव गवर्नेंस' विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। सत्र में तकनीक के माध्यम से शासन को अधिक पारदर्शी, सुलभ, जवाबदेह एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
राजस्थान