पुलवामा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

Published On

क जवान और एक स्थानीय नागरिक भी घायल

श्रीनगर (एजेंसी)।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। त्राल के हयाना में हुए इस एनकाउंटर में एक जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल भी हो गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी के बाद आॅपरेशन शुरू किया है।

मुठभेड़ में 42 राष्ट्रीय राइफल का एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया जिसे बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं जावेद अहमद नाम का एक स्थानीय युवक भी गोलीबारी की चपेट में आ गया. सूत्रों के मुताबिक आतंकी आकिब हयानास के घर में छुपे हुए थे। आकिब को कुछ साल पहले ही एनकाउंटर में मार दिया गया था।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts