Bird Day पर Saint Dr. MSG के Instagram पर आई नई पोस्ट
सरसा। राष्ट्रीय पक्षी दिवस हर साल 5 जनवरी को मनाया जाता है। प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद पक्षी रक्षक और संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत समेत सभी देशों के लोग राष्ट्रीय पक्षी दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। राष्ट्रीय पक्षी दिवस पक्षियों के प्रति प्यार जताने के लिए एक खास दिन है। लोगों में एवियन अवेयरनेस बढ़ाने के लिए पक्षी दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी। बॉर्न फ्री यूएसए ने साल 2002 में पहली बार राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाने की शुरूआत की थी। राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2023 सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पक्षी प्रेमियों और अन्य लोग समान रूप से मनाते हैं। पक्षियों को समर्पित इस दिवस का बहुत महत्व है।
चलिए जानते हैं राष्ट्रीय पक्षी दिवस 2023 सेलिब्रेशन, इस दिवस का महत्व और इस दिवस से जुड़ी जरूरी बातें। वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इंस्ट्राग्राम पर नई रील आई है। रील में पूज्य गुरु जी पक्षियों को दाना डालते हुए देख सकते है। आपको बता दें कि रील में पूज्य गुरु जी का जीव-जन्तुओं के साथ असीम स्नेह साफ नजर आ रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
