मूसावाला हत्याकांड मामले में शार्पशूटर संतोष जाधव गिरफ्तार

Published On

पुणे (एजेंसी)। महाराष्ट्र में पुणे की ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध शार्पशूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जाधव के अलावा उसके सहयोगी महाकाल को भी गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जाधव और महाकाल के लिए पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर तलाशी शुरू की थी। इस संबंध में रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर उनकी तस्वीरें भेजी गयीं। पुलिस ने जाधव से संबंध रखने वाले कुछ युवाओं को भी पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया। कुलवंत कुमा सारंगल अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आज दोपहर में यहां मीडिया को जाधव की गिरफ्तारी के बारे में अधिक जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला की गत 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts