रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक पर हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर बीती रात मुंबई में हमला किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पालघर में दो संतों की पीट पीटकर हत्या को लेकर  गोस्वामी ने अपने एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी की थी और इसे लेकर उन पर मामले भी दर्ज हुए हैं। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्णब पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा अर्नब गोस्वामी पर हमले की कोशिश की हम भर्त्सना करते हैं किसी भी पत्रकार पर हमला करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है या निदंनीय है। ये लोकतंत्र का परिचायक नहीं है। पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts