हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Navratri Vrat Tips For Diabetic: व्रत में डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए

    Navratri Vrat Tips For Diabetic
    Navratri Vrat Tips For Diabetic: व्रत में डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए

    Navratri Vrat Tips For Diabetic: इस समय देश में व्रत चल रहा है। बड़ी संख्या में भारत के लोग नवरात्रि के व्रत रखते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को व्रत रखना थोड़ा परेशानी वाला होता है। क्योंकि व्रत में खाने वाली चीजें मीठी होती हैं, जो शुगर मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल को कुछ फल खाने से बढ़ सकता है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता की बात है कि आखिर शुगर मरीज फलाहार में क्या खाएं । आइये जानते हैं कि व्रत के दौरान डायबिटीज के पेशेंट क्या खा सकते हैं…

    During Pregnancy Medicine: गर्भावस्था के दौरान हर महिलाओं को लेनी चाहिए ये दवाएं, बच्चें और मां की सेहत के लिए है फायदेमंद

    Navratri Vrat Tips For Diabetic
    Navratri Vrat Tips For Diabetic: व्रत में डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए

    केले की बजाये सेब का सेवन करें

    डायबिटीज के मरीज के लिए केला अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें शुगर की मात्रा होती है। यही कारण है कि शुगर के मरीजों को व्रत में सेब का सेवन करना चाहिए। यह शरी को कई तरह के फायदा पहुंचा सकता है।

    Honey Benefits and Side Effects: शहद के अनेक फायदे और कुछ नुकसान भी, जानें सर्दियों में शहद खाने के लाभ

    चीकू की बजाये अमरूद खाये

    डायबिटीज के मरीजों को चीकू नहीं खाना चाहिए। क्योंकि चीकू हाई शुगर वाला फल है। आपको इसकी बजाये अमरूद खाना चाहिए। यह शुगर को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है।

    Winter Skincare Tips: सर्दियों में आजमाएं ये घरेलू तरीके, खिल उठेगी रूखी त्वचा

    लीची की बजाए पपीता का सेवन करना चाहिए

    शुगर के मरीजां को लीची भी नहीं खानी चाहिये। क्योंकि लीची में भी शुगर की अधिक मात्रा होती है। इस फल को खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसकी बजाए पपीते का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पपीता शुगर लेवल को कम कर सकता है।

    अनानास नहीं नाशपाती खाना अच्छा

    शुगर के मरीजों को व्रत में अनानास खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद शुगर परेशानी का कारण बन सकता है। इसकी बजाए नाशपाती खाना सेहतमंद माना जाता है। इसमें शुगर कम पाया जाता है।

    चेरी नहीं संतरा का करें सेवन

    डायबिटीज के मरीजों को चेरी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह एक हाई शुगर फ्रूट है जिसके सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसकी बजाए संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें कई दूसरे पोषक तत्व भी पाये जाते हैं। संतरे में पानी की मात्रा अधिक होती है।

    नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here