बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी अमेरिका रक्षा मंत्री कोरोना की चपेट में

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आॅस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। आॅस्टिन ने कहा, ‘मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।’ उन्होंने कहा है कि वह आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पांच दिनों तक होम क्वारंटीन में रहूंगा।’ उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बिडेन से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन वीरवार को गए थे।

उन्होंने कहा कि मुझे एक सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच कराई और निगेटिव पाया गया। मैं वीरवार से पेंटागन नहीं गया हूँ। मैं वीरवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी बरकरार रखा था। उल्लेखनीय है कि आॅस्टिन वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts