हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अमृतपाल पर एन...

    अमृतपाल पर एनएसए, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा, 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रहे हैं?

    Amritpal-Singh

    चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी पुलिस की (Amritpal News) गिरफ्त से दूर है। अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने आॅपरेशन अमृतपाल की नाकामी पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि पंजाब पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे हैं। अमृतपाल सिंह अभी तक फरार क्यों है? यह पंजाब पुलिस की खुफिया विफलता है। पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। मामले की सुनवाई अब चार दिन बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में होगी। कोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह पर एनएसए लगाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

    अब तक 114 को हिरासत में लिया, अमृतपाल की तलाश जारी : पंजाब पुलिस | Amritpal News

    पंजाब पुलिस ने कहा कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए शनिवार से चलाये ऑपरेशन के तहत शामत तक 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।

    पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 78 लोग पहले दिन, 34 दूसरे दिन और दो तीसरे दिन यानी आज हिरासत में लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी से लेकर अब तक संगठन के तत्वों के खिलाफ छह मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें सामाजिक सद्भावना का माहौल बिगाड़ने की कोशिश से लेकर पुलिस के कार्य में दखल देने, पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने से लेकर शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं।

    अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में 10 हथियार और चार वाहन भी जब्त किये गये हैं। पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और उन्हें असम भेजा गया है।

    गिल ने कहा कि पुलिस आईएसआई और विदेशी फंडिंग के कोणों की भी जांच कर रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से शांति है और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। सोशल मीडिया में ‘फेक न्यूज़‘ फैलाने वाले तत्वों को उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here