हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार

    Corona in India

    वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अमेरिका में कुल 5,505,074 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 172,418 हो गया है। अमेरिका में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया है जहां अबतक 640,722 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में यह आंकड़ा बढ़कर 569,331 हो गया है वहीं न्यूयॉर्क में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 426,571 पहुंच गई है। कोरोना के संक्रमितों और उससे हुई मौतों के मामलों में अमेरिका दुनिया भर में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।