हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा छोटे हाथी-बाइ...

    छोटे हाथी-बाइक टक्कर में एक की मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। शहर के सिरसा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक मोटरसाइकिल व छोटे हाथी की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। 112 पुलिस हेल्पलाइन ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को अस्पताल में भिजवाया। (Road Accident) वहीं छोटा हाथी का चालक मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मृतक जीवन नगर मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल में स्कूल वैन चलाने का कार्य करता था।

    यह भी पढ़ें:– पुरातन छात्र सम्मेलन में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    शनिवार को वह मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। जैसे ही वह सिरसा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो सिरसा की तरफ से आ रहे छोटे हाथी के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। (Road Accident) मृतक व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह आयु 53 साल पुत्र हरदीप सिंह निवासी बाहिया हाल निवासी रानियां आॅटो मार्केट के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here