हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सशक्त नारी से...

    सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज: विक्रमादित्य सिंह मलिक 

    Ghaziabad
    Ghaziabad सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज: विक्रमादित्य सिंह मलिक 

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत  दुर्गा अष्टमी  के पावन अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भव्य  जन-जागरूकता रैली  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने  त्रिदेवियों,माता लक्ष्मी, काली और सरस्वती की झांकी को नमन कर की। उन्होंने नारी को शक्ति का प्रतीक बताते हुए “शक्ति का जयघोष”  किया और कहा कि शक्ति का अवतार है नारी, और सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज। रैली में  नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, चंद्रपुरी  की छात्राओं ने रंग-बिरंगी झांकियों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। छात्राओं ने देवी स्वरूपों की झांकी के साथ-साथ “परी” की झांकी  के माध्यम से महिला हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112, 181, 1090)  की जानकारी देकर सुरक्षा और सहायता के प्रति जागरूक किया।

    नगर निगम मुख्यालय से प्रारंभ होकर यह रैली  दुर्गा भाभी चौक  तक निकाली गई, जहां माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली में  स्वयं सहायता समूह की महिलाएं,नगर निगम स्कूलों की छात्राएं, नगर अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की प्रभारी  पल्लवी सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य अंतिम चौधरी  तथा  अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव  ने रैली की अगुवाई की। नगर आयुक्त ने रैली में शामिल छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला अधिकार, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन की उपयोगिता और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा मिशन शक्ति 5.0  के तहत प्रत्येक आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे  नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन  को नई दिशा मिल सके।