हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश पद्मिनी रेड्ड...

    पद्मिनी रेड्डी भाजपा में शामिल के बाद कांग्रेस में वापस

    Padmini Reddy

    राजनीति- तेलंगाना पद्मिनी रेड्डी | Padmini Reddy

    हैदराबाद 12 अक्टूबर (एजेंसी)– तेलंगाना के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दामोदर राजा नरसिम्हा की पत्नी पद्मिनी रेड्डी (Padmini Reddy)गुरुवार की शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद कुछ घंटे के बाद ही कांग्रेस में लौट आयीं। मती पद्मिनी तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव की उपस्थित में गुरुवार को सुबह भाजपा में शामिल हुईं लेकिन शाम को उन्होंने कांग्रेस में बने रहने की घोषणा कर दी।

    उनके भाजपा में शामिल होने पर, लक्ष्मण ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा था कि मती पद्मिनी के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने महिलाओं के बीच विशेष रूप से मेडक क्षेत्र में किये गये उनके काम की सराहना की। मती पद्मिनी ने कांग्रेस में वापस आने के बाद पत्रकारों को बताया कि भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेती हैं क्योंकि उनके फैसले से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। राजा नरसिम्हा वर्तमान में कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो