***

6 Year Old Girl Alleged Assaulted: पंचकूला सरकारी स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची के साथ कथित मारपीट, Video Viral

सरकारी स्कूल में 8 वर्ष के छात्र ने 6 वर्ष की बच्ची के साथ की कथित मारपीट

Published On

Panchkula Government School Incident: पंचकूला (सच कहूँ/एजेंसी)। हरियाणा के पंचकूला से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिससे गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक सरकारी स्कूल में 8 वर्ष के छात्र ने 6 वर्ष की बच्ची के साथ कथित मारपीट की है। जिसके लेकर बच्ची के चाचा फैसल ने पत्रकारों के घटना के बारे में बातचीत की है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बच्ची के चाचा फैसल ने कहा, "शिक्षकों के अनुसार, कुछ स्टाफ सदस्यों की सरकारी ड्यूटी कहीं और लगी हुई थी। इस वजह से, दो-तीन कक्षाओं को मिलाकर एक ही शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया था। प्रिंसिपल की ड्यूटी का समय दोपहर 3 बजे खत्म हो गया था, और यह घटना दोपहर 3 बजे से 3:15 बजे के बीच हुई। प्रिंसिपल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों से यह देखा जा सकता है कि कौन कहां और कैसे आ-जा रहा है। लेकिन, उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था क्योंकि प्रिंसिपल जा चुके थे।"

फैसल ने कहा, "अगर कोई ऑफिस में बैठा होता और उसने लड़के को बच्ची को ऊपर ले जाते हुए देख लिया होता, तो शायद यह घटना न होती। ऊपर की कक्षाएं पहले ही बंद कर दी गई थीं। वह हमेशा की तरह सुबह स्कूल गई थी। कोई दिक्कत या लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो हमारा ऑटो ड्राइवर उसे लेने गया, लेकिन वह वहां नहीं मिली। स्कूल के स्टाफ ने उसे बताया कि बच्ची गायब है। वह घर वापस आया और मेरे भाई को बताया, जो तुरंत स्कूल पहुंच गया।"

फैसल ने कहा, "जब मेरा भाई वहां पहुंचा, तो उसे बच्ची कहीं नहीं दिखी। जिस लड़के ने बच्ची के साथ मारपीट की थी, उसने मेरे भाई को बताया कि वह ऊपर है और वहीं पड़ी है। जब मेरा भाई ऊपर गया और उसने बच्ची को देखा, तो वह बेहोश हो गया। कमरे में हर जगह खून ही खून था। बच्ची को बेरहमी से मारा गया है। उसको इस तरह से मारा गया है कि किसी जानवर को भी नहीं मारते।"

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts