हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश Hai Desh Diwa...

    Hai Desh Diwana Modi Ka: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पवन सिंह का नया गाना है देश दीवाना मोदी का रिलीज

    Hai Desh Diwana Modi Ka:
    Hai Desh Diwana Modi Ka: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पवन सिंह का नया गाना है देश दीवाना मोदी का रिलीज

    मुंबई (एजेंसी)। Hai Desh Diwana Modi Ka: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश दीवाना मोदी का गाना रिलीज किया है। पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए अपने आॅफिसिल यूट्यूब चैनल पवन सिंह आॅफिसियल से है देश दीवाना मोदी का गाना रिलीज किया है। गाने के जरिए पवन सिंह ने नरेन्द्र मोदी के काम की सराहना की है।

    गाने के जरिये पवन सिंह ने नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाइयां भी दी है। पवन सिंह ने इस गाने को रिलीज करने से पहले अपने सोशल मीडिया हैडल पर गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पर हम सब के तरफ से एक सप्रेम भेट। है देश दीवाना मोदी का के गीत विनय बिहारी ने लिखे हैं जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ,शुभम राज वीडियो दीपांस सिंह हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here