झूठे वायदे करने वालों को लोग मुँह नहीं लगाएंगे : मान

Baldev Singh Mann sachkahoon

सच कहूँ/कर्म थिंद, सुनाम उधम सिंह वाला। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सक्रिय हो रही राजनीतिक पार्टियों द्वारा अलग-अलग तरीकों से कार्यक्रम आयोजत किए जा रहे हैं। जिसमें आज स्थानीय वार्ड नंबर 17 में से शिरोमणि अकाली दल के संभावित उम्मीदवार बलदेव सिंह मान पूर्व मंत्री पंजाब के साथ पार्टी के यूथ नेता विनरजीत सिंह खड्यिाल के नेतृत्व में प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर मान के साथ बातचीत सांझी की और अपने वार्ड में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर पार्टी के संभावित उम्मीदवार बलदेव सिंह मान ने संबोधित करते कहा कि समूचे हलके से लोगों का प्यार बड़े उत्साह के साथ मिल रहा है। जिसके लिए हर एक जगह पर सूझवान लोग पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सम्मान दे रहे हैं। जिसे कभी भुलाया नहीं जा जाएगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते मान ने कहा कि पंजाब के लोग केजरीवाल के लुभावने भाषणों पर कोई प्रभाव नहीं करते। उन्होंने कहा कि 2022 में अकाली-बसपा की सरकार बहुमत लेकर आ रही है जिसे कोई भी ताकत रोक नहीं सकेगी। इस मौके पर अकाली दल के मुख्य वक्ता विनरजीत सिंह खड्यिाल ने उनके वार्ड में पहुँचने पर स्वागतम् कहा और वार्डवासियों का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने छोटे से बुलावे पर एकत्रित होकर सरदार मान के साथ चाय के कप को सांझा करने के साथ-साथ अपनी समस्याएं रखी। आढ़ती एसोसिएशन के सूबा प्रधान और सीनियर अकाली नेता रवीन्द्र सिंह चीमा ने भी मान का प्रोग्राम में पहुँचने पर अभिनंदन किया। इस मौके पर बीसी विंग के प्रधान जत्थेदार हरिन्दर सिंह जोसन के अलावा परमजीत सिंह ताजो, राणा बालटियां वाला, बलदेव सिंह सहित अनेक गणमान्य उपिस्थत रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।