हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल और डी...

    पेट्रोल और डीजल की कीमतेें तथावत

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल आने के बावजूद आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। बुधवार को इन दाेनों की कीमतों में सात दिनों के बाद 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.34 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

    तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर पर रहा।अमेरिकी के तेल भंडार में कमी आने के आंकड़े जारी होने के बाद कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतों में जबदस्त तेजी देखी गयी थी। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रुड 1.32 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 73.01 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.40 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 69.99 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

        शहर                   पेट्रोल                       डीजल 
    • दिल्ली————— 101.34—————— 88.77
    • मुंबई-————— 107.39—————— 96.33
    • चेन्नई————— 99.08 -—————–93.38
    • कोलकाता————101.77—————-—91.84

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।