हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home कारोबार बाइस महीने बा...

    बाइस महीने बाद दिल्ली में 81 रुपये पर पहुंचा पेट्रोल

    Petrol, Diesel, Prices

    नयी दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में आज 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत करीब 22 महीने बाद 81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल की लगातार 20वें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 10 पैसे बढ़कर 81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह 25 अक्टूबर 2018 के बाद पहली बार दिल्ली में 81 रुपये पर पहुंचा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसकी कीमत 10-10 पैसे बढ़कर क्रमश: 82.53 रुपये, 87.68 रुपये और 84.09 रुपये प्रति लीटर हो गई।

    डीजल की कीमत दिल्ली में 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। कोलकाता में इसका मूल्य 77.06 रुपये पर, चेन्नई में 78.86 रुपये पर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर बना रहा।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

           महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————81.00(+10 पैसे)——-73.56(स्थिर)
    • कोलकाता———82.53(+10 पैसे)——-77.06(स्थिर)
    • मुंबई————-87.68(+10 पैसे)——-80.11(स्थिर)
    • चेन्नई————84.09(+10 पैसे)——-78.86(स्थिर)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।