Petroleum products seized

पीकअप से पेट्रोल-डीजल की अवैध ढुलाई, 1975 लीटर से अधिक पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

भादरा क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस और परमिट के पेट्रोल-डीजल के भंडारण व परिवहन का मामला सामने आया है। भादरा थाना पुलिस ने एक पीकअप वाहन का पीछा करने के दौरान कुल 10 ड्रम पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किए। इनमें करीब 477.75 लीटर पेट्रोल और 1,497.75 लीटर डीजल, यानी कुल 1975.50 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ शामिल बताया गया है।
राजस्थान  राज्य