हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लिटल एंजल्स स...

    लिटल एंजल्स स्कूल का सी.बी.एस.ई. नोर्थ जोन लॉन टेनिस चैंपियनशिप ट्रॉफी पर ऑवर ऑल कब्ज़ा

    Kharkhoda News
    लिटल एंजल्स स्कूल का सी.बी.एस.ई. नोर्थ जोन लॉन टेनिस चैंपियनशिप ट्रॉफी पर ऑवर ऑल कब्ज़ा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। 17 से 19 अक्तूबर 2023 तक ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत (Sonipat) में आयोजित नोर्थ जोन सी.बी.एस.ई. लॉन टेनिस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल, के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप के दौरान लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी पुष्कर, रितम, तनिष्क, प्रिंस, अरन्तया, रक्षित, शिवम, अर्जुन राठी, प्रिंसी, चहक, धात्री, खुशी दहिया, आलिया, नैन्सी, तेजल व तमन्ना ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। Kharkhoda News

    अंडर-19 वर्ग के फाइनल मैच में गुरुग्राम की टीम को 8-2, 0-8, 8-4 के स्कोर व बालिका वर्ग के फाइनल मैच में 6-4, 6-0 के स्कोर से बहादुरगढ़ की टीम को हराकर शानदार जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग में यमुना नगर को 6-1, 6-3 के स्कोर से फाइनल मैच जीतकर टाइटल पर कब्जा किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में करनाल की टीम से युगल मुकाबले में मैच खेलते हुए 8-1, 8-1 के स्कोर से रजत पदक प्राप्त किया। Kharkhoda News

    इस प्रतियोगिता में नार्थ जॉन से लगभग 30 टीमों ने हिस्सा लिया। अभिभावकों ने इस जीत का श्रेय स्कूल प्रशासन को दिया। उन्होने कहा कि विदयालय द्वारा प्रदान कि जा रही खेल सुविधाओं के कारण ही बच्चे निरंतर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर रहे है। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– कैम्ब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने एसएफए चैम्पियनशिप किया अपने नाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here