हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस प्रैजें...

    पुलिस प्रैजेंस-डे : पानीपत में निकाला पैदल मार्च

    Police Presence Day sachkahoon

    पुलिस ने आमजन से की बात, जान समास्याएं

    सच कहूँ/सन्नी कथूरिया, पानीपत। पुलिस प्रैजेंस-डे(Police Presence Day), के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने बाजार, भीड़ वाले स्थानों सहित मुख्य मार्गों पर गश्त व नाकाबंदी कर दर्ज कराई उपस्थिति। पुलिस की विभिन्न टीमों ने पैदल मार्च निकाल आमजन से रूबरू होकर किया जागरुक। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिस प्रकार महिने में एक या दो बार नाइट डोमिनेशन किया जाता है उसी प्रकार हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशानुसार पुलिस प्रैजेंस-डे की शुरूआत की गई है।

    इसमें सभी पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट पेट्रोलिंग व शहर में पैदल मार्च कर आमजन से संपर्क साधते हैं। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सतर्क है। पुलिस प्रैजेंस-डे के दौरान शनिवार को पुलिसकर्मियो ने शहर मे पैदल मार्च निकाला व सभी थाना व चौकी के एरिया मे मुख्य रुप से चौराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे व लोगों से बातचीत कर समस्याए सुनी व आसपास की जानकारी भी ली गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग कि गई।

    महिला हेल्पलाईन नम्बर व दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी

    महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे मे जैसे महिला हैल्पलाईन नम्बर, दुर्गा शक्ति एप, महिला हैल्प डेस्क, महिला सैल के बारे मे जानकारी दी जिससे महिलाओं में पुलिस के प्रति और ज्यादा विश्वाश पैदा हो सके।उन्होंने बताया पुलिस प्रैजेंस-डे(Police Presence Day) का मुख्य उद्देश्य लोगो के बीच पुलिस की मौजुदगी को दशार्ना है ताकि लोगों में विश्वाश पैदा हो की पुलिस हर समय आमजन की सेवा सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here