हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश प्रियंका गांध...

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने की कुश्ती महासंघ के खिलाफ जांच की मांग

    Priyanka Gandhi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की मांग की है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया,‘हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें:– महिलाएं हर मौके पर डट कर मुकाबला करें: सोलंकी

    आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाये। पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वह सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here