हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ‘बेहतरीन स्वा...

    ‘बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष का प्रचार बढ़ाया जाए’

    Bandaru Dattatreya sachkahoon

    राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने दिए निर्देश

    चण्डीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष विभाग अपनी गतिविधियों व कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करे ताकि लोगों को आयुष के अन्तर्गत आने वाली सभी योजनाओं के बारे में जानकारी मिले और लाभ उठा सकें। दत्तात्रेय बुधवार को आयुष विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह यादव से बातचीत कर रहे थे। सुजान सिंह यादव ने बुधवार को राज्यपाल दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की और विभाग की योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक बताया।

    राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि विभागीय अधिकारी कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय में आयुष विधियों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करवाने में हर सम्भव प्रयास करें। जिससे नए अुनसंधान भी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी स्वास्थ्य की प्राचीन पद्धतियां हैं। इन सभी पद्धतियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार होने से लोगों को स्वास्थ्यवर्धक सुविधाएं आसान व सस्ती मिल पाएंगी। आयुष विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह यादव ने बताया कि कुरूक्षेत्र में लगभग 95 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस विश्वविद्यालय पर राज्य सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।