कैराना। नगरपालिका परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान 4.22 करोड़ रूपये के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बुधवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मासिक नक्शा आय-व्यय माह नवंबर-2024 से मार्च-2025 तक जिसमें आय-36.08 करोड़ रुपये तथा व्यय-18.98 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष-2025-26 में आय 68,40,61,000 रुपये तथा व्यय 67,24,00000 रुपये दर्शाई गई, जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष-2025-26 के लिए 11,66,1000 रुपये की बचत का बजट दर्शाया गया। बोर्ड बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजनांतर्गत नगर में कराए जाने वाले निर्माण कार्यो के लिए लगभग एक करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनांतर्गत नगर की बाहरी बस्तियों में निर्माण कार्य हेतु लगभग 3.22 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किये गए। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, जलकल लिपिक तासीम अली, लेखाकार राकेश कुमार, कर अधीक्षक शाकिर हुसैन, अवर अभियंता(सिविल) राहुल कुमार, अवर अभियंता(जल) हिमांशु नारायण, प्रकाश लिपिक मोहम्मद असलम तथा सभासदगण अंजू, कोमल रानी, मोहसीन, महबूब चौधरी, रईस अली, शादाब, फिरदौस, नसरीन, आबिदा, राशिद अहमद, मोहम्मद शाहिद, नौशाद, वसीम, जैबून, शबाना आदि मौजूद रहे।
ताजा खबर
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
CBSE 10th Result 2026: दे...
राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर खाकी के अनुशासन व कला की अनूठी जुगलबंदी
बैंड शो ने जीता जनता का द...
राजस्थान रॉयल्स के जयपुर चरण के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू, दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले से होगी शुरुआत
जयपुर (गुरजंट सिंह सिंह ध...
शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में बैसाखी पर्व व अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई
गोलूवाला(सच कहूँ/सुरेन्द्...
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नौ ठिकानों पर ईडी ने की छापे मारे
जालंधर। पंजाब से आम आदमी ...
बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में आग लगने से तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली क...
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना: बिहार के राजनीतिक प...















