हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जनता नोटबंदी ...

    जनता नोटबंदी व जीएसटी से परेशान: बादल

    Public, Disconnection, Trouble, GST, ManPreet Badal

    पंजाब के वित्तमंत्री मंगलवार दोपहर पहुंचे सादुलशहर

    सादुलशहर (सेठी)। पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल मंगलवार दोपहर सादुलशहर पहुंचे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रूप चंद वधवा ने उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। वधवा ने पंजाब के वित्तमंत्री को भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की विभिन्न नहरों में पंजाब से आ रहे दूषित पानी को रोकने की मांग की। वितमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने इसके निस्तारण के उच्च स्तर पर कदम उठाने का आश्वासन दिया। पंजाब के वित्तमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजस्थान में कार्यकर्ता अभी से आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार शुरू कर दें। राजस्थान में आगामी चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। जनता नोटबन्दी व जीएसटी के कारण परेशान है।

    इसके बाद बादल ने तहसील कार्यालय में पहुंच कर तहसीलदार मान सिंह प्रजापत व नायब तहसीलदार बृजमोहन बजाज से पानी की गुणवत्ता की जानकारी हासिल की। पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि घर के पड़ोसी का प्रथम दायित्व सुख-दु:ख में भागेदारी निभाने का होता है। इसको ध्यान में रखते हुए हमारे द्वारा सदैव सादुलशहर विधान सभा की जनता के पंजाब सरकार से सम्बन्धित कार्यों को प्रमुखता से समयावधि में करवाने का प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान से हमारा हमेशा लगाव रहा है। मीडिया से सम्बंधित सवालों के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि हिमाचल व गुजरात में जनता में क ांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देशों के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं विश्वास है। ज्ञात रहे कि वित्तमंत्री बादल अपनी निजी गाड़ी से सादुलसहर आए थे।