हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश पावन भंडारे प...

    पावन भंडारे पर पूज्य गुरू जी का प्यार भरा संदेश

    Saint Dr. MSG All Letters

    आदरणीय,

    माताजी, प्यारे बच्चो व ट्रस्ट प्रबंधक सेवादारो, आप सबकों साई शाह मस्ताना जी महाराज के जन्म दिन के भण्डारे की लाखों बधाईयां व बहुत बहुत आशिर्वाद धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा

     माता जी, आपकी सेहत कैसी है? आप समय पर दवाई जरूर लिया करें। परम पिता परमात्मा ने चाहा तो हम जल्दी आकर आपका इलाज स्वयं जरूर करवाएंगे।

     हमारे करोड़ों बच्चो साईं दाता सतगुरू शाह मस्ताना जी महाराज ने हम सबको जो राम नाम का बड़ा ही आसान सा रास्ता बताया है कि आप चलते, बैठके व लेटकर भी अगर राम नाम जपेंगे तो प्रभु उसे जरूर मंजुर करेंगे व आपको खुशियों से मालामाल कर देंगे। आप चिन्ता किसी भी प्रकार की न किया करें । राम नाम का जाप, सेवा व राम नाम की ‘नाम चर्चा’ जरूर किया करो। हम यहां पर प्रभु व सतगुरू जी की कृपा से बिल्कुल ठीक हैं व परम पिता जी से यह ‘दुआ ‘ करते है कि ऐसा समय जल्द से जल्द आए जिसमें पूरा संसार सुखमय जीवन जीए व हर जगह सुख शान्ति का सम्राज्य हो।

     आप हमेशा हमारे बताए हुए रास्ते पर चलें। सर्वधर्म का सत्कार करें। ऊंच नीच का भेदभाव न करें। प्रभु की बनाई सृष्टि की सेवा करते रहें। किसी की भी निन्दा ना करें। प्रभु की बनाई सृष्टि से बेगर्ज प्रेम करे । कैसा भी समय हो घबराएँ ना बल्कि प्रभु का सुमरिन करें तो समय अच्छा जरूर आता है।

     साईं जी से यही प्रार्थना हम करते है कि वो आप सबकी जायज मांग जरूर व जल्दी पूरी करें। आपको गम दुख चिन्ता व बीमारियों से बचाएं व एमएसजी के रूप में आपको दर्श दीदार से जल्दी नवाजे।

     हमारा ध्यान, गुरू रूप में अपने हर एक बच्चे में हमेशा रहता है। हमारे करोड़ों बच्चों से हम बेहद रूहानी प्यार व संभाल करते हैं व हर एक बच्चे के लिए परम पिता प्रमात्मा से दोनों जहां की खुशिया मांगते रहते हैं। भण्डारे की बहुत खुशियाँ व सबको आशिर्वाद
    दासन दास,

    (पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां)

    चिट्ठी का टाइप रूप

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।